Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

12 घंटे में बाइक चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार; चोरी की मोटरसाइकिल बरामद !

 12 घंटे में बाइक चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार; चोरी की मोटरसाइकिल बरामद !

टीम डेस्क:

📞 9425111809

छतरपुर बुलेटिन! सरवई थाना पुलिस ने ग्राम नांद से चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का 12 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बजाज मोटरसाइकिल जिसकी कीमत करीब ₹50 हजार बताई गई है बरामद कर ली है।
जानकारी के अनुसार ग्राम नांद निवासी पप्पू अनुरागी की मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत पर सरवई थाने में भारतीय न्याय संहिता के तहत चोरी का मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों से साक्ष्य जुटाए और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।
जांच के दौरान पुलिस ने रीशु अनुरागी पिता मुन्नीलाल अनुरागी निवासी ग्राम कितपुरा थाना गौरिहार जिला छतरपुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837