Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा; डॉक्टर-गार्ड से मारपीट का आरोप !

 अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा; डॉक्टर-गार्ड से मारपीट का आरोप !

टीम डेस्क:

📞 9425111809

मैहर बुलेटिन! जिले के अमरपाटन सिविल अस्पताल में शनिवार तड़के इलाज के दौरान एक बुजुर्ग मरीज की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और ड्यूटी रूम का दरवाजा तोड़ दिया।
परिजनों का आरोप है कि मरीज की तबीयत बिगड़ने के दौरान ड्यूटी डॉक्टर समय पर नहीं पहुंचे जबकि सुरक्षा गार्ड ही मरीज को ऑक्सीजन लगाने का प्रयास करता रहा। इसी दौरान मरीज की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने ऑन-ड्यूटी डॉक्टर शैलेश सिंह और सुरक्षा गार्ड अरुण के साथ मारपीट की।
घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले को लेकर अस्पताल प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल मरीज की मौत के कारणों और परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।
परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पूरे मामले में अस्पताल प्रबंधन और पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837