Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

मवेशी चराने गए ग्रामीण पर बाघ ने किया हमला; गले-पीठ पर गहरे घाव!

मवेशी चराने गए ग्रामीण पर बाघ ने किया हमला; गले-पीठ पर गहरे घाव!


टीम डेस्क:

📞 9425111809

कटनी बुलेटिन! जिले में बांधवगढ़ नेशनल पार्क से लगे बरही वन परिक्षेत्र की मचमचा बीट में शनिवार दोपहर मवेशी चराने गए करीब 50 वर्षीय ग्रामीण पर बाघ ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि बाघ ने ग्रामीण के गले और पीठ के आसपास हमला कर गहरे घाव कर दिए। ग्रामीण ने बचाव के लिए शोर मचाया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे जिसके बाद बाघ वहां से जंगल की ओर चला गया और ग्रामीण की जान बच सकी।
घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाने के साथ क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है।
बांधवगढ़ से सटे इलाकों में लगातार वन्यजीवों की मौजूदगी के कारण ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। वन विभाग की टीम बाघ की गतिविधियों पर नजर रख रही है।

अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837