Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

खराब सड़क को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम; 15 दिन में काम शुरू कराने का आश्वासन आंदोलन समाप्त !

खराब सड़क को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम; 15 दिन में काम शुरू कराने का आश्वासन आंदोलन समाप्त!


टीम डेस्क:

📞 9425111809

अनूपपुर बुलेटिन! डोला-बिजुरी मार्ग की खराब हालत को लेकर रविवार दोपहर कांग्रेस नेताओं और स्थानीय लोगों ने सड़क पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व राजनगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल सिंह परिहार ने किया, जबकि जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चौहान समेत कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी आंदोलन में शामिल हुए।
प्रदर्शनकारियों ने सड़क की खराब स्थिति को लेकर नाराजगी जताई और मार्ग के निर्माण एवं सुधार कार्य जल्द शुरू कराने की मांग रखी। उनका कहना था कि खराब सड़क के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और मार्ग की स्थिति में सुधार जरूरी है।
चक्काजाम की सूचना मिलने के बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत की और सड़क निर्माण से जुड़ी मांगों पर चर्चा की।
प्रशासन की ओर से 15 दिन के भीतर सड़क निर्माण का काम शुरू कराने का आश्वासन दिया गया। आश्वासन मिलने के बाद कांग्रेस नेताओं और स्थानीय लोगों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया और सड़क पर आवागमन सामान्य हो गया।

अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837