भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का रोड शो; जय स्तंभ चौक से बैज धर्मशाला तक दिखा कार्यकर्ताओं का उत्साह!
टीम डेस्क:
📞 9425111809
रीवा बुलेटिन! भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के रीवा पहुंचने पर रविवार रात शहर में रोड शो आयोजित किया गया। रोड शो जय स्तंभ चौक से शुरू होकर बैज धर्मशाला तक पहुंचा। प्रदेश अध्यक्ष के शहर पहुंचने की जानकारी के बाद बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक रोड शो में शामिल हुए। रोड शो के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की भीड़ नजर आई। भाजपा कार्यकर्ताओं, व्यापारियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से जगह-जगह प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया। कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाएं पहनाकर और पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया।
शहर के अलग-अलग हिस्सों में हुआ स्वागत!
जय स्तंभ चौक से शुरू हुए रोड शो के दौरान हेमंत खंडेलवाल का काफिला शहर के विभिन्न मार्गों से होकर आगे बढ़ा। रास्ते में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय संगठनों ने स्वागत के लिए व्यवस्थाएं की थीं। रोड शो के दौरान भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के रीवा आगमन को लेकर उत्साह जताया। रोड शो के दौरान पार्टी से जुड़े स्थानीय पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी भी रही। देर रात तक शहर में रोड शो को लेकर राजनीतिक गतिविधियां बनी रहीं। जय स्तंभ चौक से शुरू हुआ रोड शो बैज धर्मशाला पहुंचने के बाद समाप्त हुआ। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं और स्वागत करने वाले विभिन्न संगठनों का अभिवादन स्वीकार किया। रोड शो को लेकर शहर में कई स्थानों पर स्वागत मंच और अन्य व्यवस्थाएं की गई थीं।
प्रदेश अध्यक्ष के रीवा दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। रोड शो के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया।
अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837

