गांव को मिली विकास की बड़ी सौगात; 1.82 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण और 88.15 लाख के नए काम शुरू!
टीम डेस्क:
📞 9425111809
रीवा बुलेटिन! जिले के रायपुर कर्चुलियान जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत सगरा में विकास कार्यों को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र को करीब 2.70 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात मिली। कार्यक्रम में 1.82 करोड़ रुपए की लागत से पूर्ण हो चुके विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया जबकि 88.15 लाख रुपए की लागत वाले 15 नए निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सगरा में निर्मित पंचायत भवन अटल ग्राम सेवा सदन और सामुदायिक भवन का लोकार्पण प्रमुख रूप से किया गया। नए भवनों के शुरू होने से ग्रामीणों को पंचायत से जुड़े कार्यों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ ही सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए भी स्थान उपलब्ध होगा।
15 नए निर्माण कार्यों की शुरुआत!
कार्यक्रम के दौरान 88.15 लाख रुपए की लागत से प्रस्तावित 15 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इन कार्यों के पूरा होने से गांव में बुनियादी सुविधाओं और ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूती मिलने की उम्मीद है। निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने पर भी जोर दिया गया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर अधोसंरचना मजबूत होने से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
विकास कार्यों के लोकार्पण और नए कार्यों के भूमिपूजन को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के माध्यम से गांव में चल रहे विकास कार्यों को गति देने और ग्रामीणों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का संदेश दिया गया।
अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837

.webp)