Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

सोयाबीन उपार्जन के लिए 17 अक्टूबर तक किसानों का पंजीयन; कटनी में निर्धारित हुआ पंजीयन केंद्र!

सोयाबीन उपार्जन के लिए 17 अक्टूबर तक किसानों का पंजीयन; कटनी में निर्धारित हुआ पंजीयन केंद्र!


टीम डेस्क:

📞 9425111809

कटनी बुलेटिन!   खरीफ वर्ष 2026 विपणन वर्ष 2026-27 में भावांतर योजना के अंतर्गत सोयाबीन फसल के उपार्जन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए किसानों का ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन किया जा रहा है। पंजीयन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने कटनी नगर तहसील क्षेत्र में सोयाबीन फसल के पंजीयन के लिए विपणन सहकारी संस्था कटनी को पंजीयन संस्था निर्धारित किया है। किसान समिति कार्यालय कटनी में पहुंचकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपना पंजीयन करा सकेंगे।

पंजीयन कार्य ई-उपार्जन पोर्टल पर शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जाएगा। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों एवं पंजीयन संस्था को निर्देश दिए हैं कि किसानों के पंजीयन का कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराया जाए और प्रक्रिया के दौरान शासन के सभी नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए।

किसानों के लिए जरूरी जानकारी!

फसल: सोयाबीन
खरीफ वर्ष: 2026
विपणन वर्ष: 2026-27
योजना: भावांतर योजना
पंजीयन माध्यम: ई-उपार्जन पोर्टल
पंजीयन की अंतिम तिथि: 17 अक्टूबर 2026
पंजीयन केंद्र: विपणन सहकारी संस्था कटनी
पंजीयन का स्थान: समिति कार्यालय कटनी

किसानों के लिए जरूरी सूचना!

सोयाबीन उत्पादक किसान 17 अक्टूबर की अंतिम तिथि से पहले अपना पंजीयन अवश्य करा लें। अंतिम समय में भीड़ या तकनीकी समस्या के कारण परेशानी से बचने के लिए समय रहते पंजीयन कराना बेहतर रहेगा। पंजीयन से संबंधित प्रक्रिया शासन द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार ही की जाएगी।

अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837