Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

अनूपपुर चौहरे हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार; पहले ग्रामीणों ने बांधा था रस्सी खुलते ही परिवार पर टूट पड़ा!

अनूपपुर चौहरे हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार; पहले ग्रामीणों ने बांधा था रस्सी खुलते ही परिवार पर टूट पड़ा!


टीम डेस्क:

📞 9425111809

अनूपपुर बुलेटिन! जिले के अमोदा बिजौरा गांव में हुए सनसनीखेज चौहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। पुलिस ने मामले में 32 वर्षीय प्रेम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर अपनी मां, नाना-नानी और मामा की 5 वर्षीय बेटी की हत्या करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक घटना में चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार आरोपी कुछ दिन पहले अपनी मां के साथ अपने नाना नानी के घर अमोदा बिजौरा आया था। घटना से पहले उसका शनि धाम के पुजारी गंगा सिंह से विवाद और मारपीट हुई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर रस्सी से बांध दिया था। बताया जा रहा है कि बाद में उसकी मां ने उसे देखकर रस्सी खोल दी।
पुलिस के अनुसार रस्सी से मुक्त होने के बाद प्रेम सिंह ने घर में मौजूद परिजनों पर लाठी डंडे और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। हमले में नाना संपत सिंह नानी भन्नी बाई और मां अनुपिया बाई की मौके पर मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल 5 वर्षीय मोनिका ने शहडोल मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों पर भी आरोपी ने हमला किया। चैन सिंह सहित दो बच्चों और पुजारी गंगा सिंह के घायल होने की जानकारी सामने आई है। पुजारी की हालत गंभीर बताई गई है और उन्हें उपचार के लिए जबलपुर ले जाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही अनूपपुर और उमरिया पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल लाठी-डंडा, ईंट तथा खून से सनी शर्ट जब्त की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस घटना के पीछे की परिस्थितियों और आरोपी की मानसिक स्थिति समेत पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से अमोदा गांव में मातम पसरा हुआ है।

अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837