Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

कोल कंपनी के विवाद ने पकड़ा तूल: गिठौरी में ग्रामीणों से भिड़े कर्मचारी 19 ग्रामीणों पर केस दर्ज!

कोल कंपनी के विवाद ने पकड़ा तूल: गिठौरी में ग्रामीणों से भिड़े कर्मचारी 19 ग्रामीणों पर केस दर्ज!


टीम डेस्क:

📞 9425111809

उमरिया बुलेटिन!  जिले के गिठौरी गांव में शुक्रवार रात कोयला खनन कंपनी और ग्रामीणों के बीच विवाद के बाद जमकर झड़प हो गई। घटना में कंपनी के करीब 6 अधिकारी-कर्मचारियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद कंपनी की ओर से थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 19 ग्रामीणों समेत कई महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और विवाद की वजह समेत झड़प में शामिल लोगों की भूमिका की जानकारी जुटाई जा रही है।

वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों ने भी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। ग्रामीणों का कहना है कि घटना को लेकर उनकी ओर से भी अपनी बात पुलिस के सामने रखी गई है। दोनों पक्षों की शिकायतों के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। फिलहाल मामले में दोनों पक्षों के आरोपों की जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837