गौरव दिवस पर 3000 कलाकार रचेंगे कथक का इतिहास; एशियन वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारी!
टीम डेस्क:
📞 9425111809
मैहर बुलेटिन! गौरव दिवस 5 अक्टूबर को इस बार भव्य और यादगार बनाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। गौरव दिवस के अवसर पर मैहर में कथक नृत्य की ऐसी सामूहिक प्रस्तुति आयोजित की जा रही है, जिसमें 3 हजार से अधिक बच्चे और कलाकार एक साथ कथक की प्रस्तुति देंगे। इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर शहर में कलाकारों और प्रतिभागियों का रिहर्सल लगातार जारी है। बड़ी संख्या में कलाकार एक साथ एक ही ताल लय और निर्धारित क्रम में कथक प्रस्तुत करेंगे। इसके लिए प्रतिभागियों को लगातार अभ्यास कराया जा रहा है ताकि मुख्य कार्यक्रम के दौरान सभी कलाकारों की प्रस्तुति में बेहतर तालमेल नजर आए।
एशियन वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास!
आयोजकों की ओर से इस सामूहिक कथक प्रस्तुति के माध्यम से एशियन वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा। हजारों कलाकारों का एक साथ कथक नृत्य करना आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण रहेगा। रिकॉर्ड की तैयारी को लेकर आयोजन से जुड़े लोग व्यवस्थाओं और कलाकारों के अभ्यास पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।
मैहर की सांस्कृतिक पहचान को मिलेगा मंच!
यह आयोजन केवल रिकॉर्ड बनाने तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि इसके माध्यम से मैहर की कला, संस्कृति और कथक की समृद्ध परंपरा को भी बड़े स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा। कथक की सामूहिक प्रस्तुति में बच्चों और कलाकारों की भागीदारी शहर के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है।
गौरव दिवस को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। आयोजन के दिन बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। हजारों कलाकारों की एक साथ होने वाली कथक प्रस्तुति मैहर गौरव दिवस का प्रमुख आकर्षण बनने की तैयारी में है।
अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837

