Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रभारी कलेक्टर सृष्टि देशमुख का हाई स्कूल सोहागी में औचक निरीक्षण; मध्याह्न भोजन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा!

 प्रभारी कलेक्टर सृष्टि देशमुख का हाई स्कूल सोहागी में औचक निरीक्षण; मध्याह्न भोजन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा!



टीम डेस्क:

📞 9425111809

रीवा बुलेटिन! जिले की प्रभारी कलेक्टर सृष्टि देशमुख ने हाल ही में हाई स्कूल सोहागी का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता स्वच्छता और दैनिक मेनू के अनुसार वितरण की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

छात्रों को दिए जाने वाले पोषण भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता मानकों का निरीक्षण किया गया। भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित दैनिक मेनू के अनुसार ही समय पर छात्रों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों व विद्यालय प्रबंधन को सख्त निर्देश दिए गए। प्रभारी कलेक्टर ने बच्चों से बातचीत कर भोजन की गुणवत्ता और पठन पाठन से जुड़ी व्यवस्थाओं पर उनकी प्रतिक्रिया भी ली।

शासन की मंशा के अनुरूप विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण पोषण और बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने के लिए यह निरीक्षण कार्य किया गया।

अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837