Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

विधायक ने सड़क पर लगाई झाड़ू 2500 से ज्यादा ने दी क्विज; गांधी जयंती पर मैहर में सेवा मेरा योगदान अभियान!

विधायक ने सड़क पर लगाई झाड़ू 2500 से ज्यादा ने दी क्विज; गांधी जयंती पर मैहर में सेवा मेरा योगदान अभियान!


टीम डेस्क:

📞 9425111809

मैहर बुलेटिन!  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मैहर में गुरुवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत शहर के कई प्रमुख स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। बावली स्टेडियम और सिविल अस्पताल परिसर में जनप्रतिनिधियों अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने सफाई अभियान में हिस्सा लिया। स्वच्छता अभियान में विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने स्वयं सड़क पर सफाई करते हुए लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। उनके साथ जिला अध्यक्ष कमलेश सुहाने सीएमओ प्रिंस अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी और नागरिक भी अभियान में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई रखने कचरा निर्धारित स्थान पर डालने और शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए नागरिकों को जागरूक किया गया। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए बल्कि इसे रोजमर्रा की आदत बनाना जरूरी है।

2500 से ज्यादा लोगों ने दी क्विज प्रतियोगिता!

गांधी जयंती के अवसर पर मैहर में आयोजित क्विज प्रतियोगिता भी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही। प्रतियोगिता में 2500 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और युवाओं के शामिल होने से कार्यक्रम में उत्साह का माहौल रहा।

प्रतियोगिता के मंच पर मौजूद जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। क्विज के माध्यम से सामान्य ज्ञान के साथ-साथ गांधीजी के जीवन उनके विचारों देश की आजादी और सामाजिक जिम्मेदारियों से जुड़े विषयों को भी लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

सेवा और स्वच्छता का दिया संदेश!

पूरे कार्यक्रम का उद्देश्य गांधी जयंती के अवसर पर लोगों को स्वच्छता सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने शहर को स्वच्छ रखने और सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई में अपनी भूमिका निभाने का संदेश दिया।

मैहर में गांधी जयंती पर आयोजित इन कार्यक्रमों में स्वच्छता अभियान के साथ बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी ने इसे जन-जागरूकता से जोड़ दिया। खासतौर पर क्विज प्रतियोगिता में 2500 से अधिक लोगों की भागीदारी से युवाओं में सामाजिक और सामान्य ज्ञान से जुड़े कार्यक्रमों के प्रति रुचि भी देखने को मिली।

अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837