Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता; के लिए शहडोल संभाग की टीमें रवाना!

 राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता; के लिए शहडोल संभाग की टीमें रवाना!

टीम डेस्क:

📞 9425111809

शहडोल बुलेटिन! मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित 70वीं शालेय राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए शहडोल संभाग की हॉकी फुटबॉल और कबड्डी की टीमें रवाना हो गई हैं। प्रतियोगिता का आयोजन 3 से 7 अक्टूबर 2026 तक प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में शहडोल संभाग के प्रतिभावान खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे होने वाली शालेय राष्ट्रीय प्रतियोगिता SGFI के लिए चयनित होने का मौका मिलेगा।
हॉकी टीम 17 वर्ष आयु वर्ग- शहडोल संभाग की हॉकी टीम सिवनी के लिए रवाना हुई है। टीम के दल प्रबंधक अरुण कुमार भट्ट हैं जबकि कोच अतुल रजक एवं ओम सोधिया हैं।

फुटबॉल टीम 17 वर्ष आयु वर्ग- फुटबॉल टीम शाजापुर शुजालपुर के लिए रवाना हुई है। दल प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद बैगा और कोच इन्द्रजीत हैं।
कबड्डी टीम 19 वर्ष आयु वर्ग- कबड्डी की टीम हरदा में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। टीम के दल प्रबंधक मान सिंह मरपाची तथा कोच विनय कुमार द्विवेदी एवं गोल्डी पाल हैं।
खेल दलों के रवाना होने के अवसर पर शिक्षा एवं खेल विभाग के अधिकारियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने खिलाड़ियों से पूरी खेल भावना के साथ मैदान में उतरकर बेहतरीन प्रदर्शन करने और शहडोल संभाग के साथ-साथ मध्यप्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
अब सभी की नजरें इन युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर हैं। शहडोल के खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए ढेरों शुभकामनाएं।

अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837