गांधी जयंती पर स्वच्छता का संदेश; जुड़वा तालाब से चितरंगी-बरगवां तक चला सफाई अभियान!
टीम डेस्क:
📞 9425111809
सिंगरौली बुलेटिन! राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सिंगरौली जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिला मुख्यालय के जुड़वा तालाब परिसर से लेकर चितरंगी और बरगवां सहित कई क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने सफाई अभियान में भाग लिया।
जनप्रतिनिधियों ने थामी झाड़ू!
गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित अभियान में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने खुद हाथों में झाड़ू थामकर सार्वजनिक स्थानों की सफाई की। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अपने आसपास के क्षेत्रों को साफ रखने का संदेश दिया गया। जुड़वा तालाब परिसर में भी सफाई अभियान चलाया गया। यहां लोगों ने मिलकर परिसर में फैले कचरे को हटाया और स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। स्वच्छता अभियान का आयोजन जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में किया गया। चितरंगी और बरगवां में भी जनप्रतिनिधियों प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने अभियान में सहभागिता की।
अभियान के दौरान लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने और नियमित रूप से सफाई रखने की अपील की गई।
स्वच्छता को बनाया जनभागीदारी का अभियान!
गांधी जयंती के मौके पर आयोजित इस अभियान का उद्देश्य केवल सफाई करना ही नहीं बल्कि लोगों को स्वच्छता के प्रति जिम्मेदार बनाना भी रहा। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ आम लोगों की भागीदारी से अभियान को जनभागीदारी का रूप दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान लोगों ने स्वच्छ और सुंदर सिंगरौली बनाने तथा अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने का संकल्प लिया।
अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837

