नेशनल हाईवे-30 पर भीषण हादसा: चार वाहन आपस में भिड़े एक ही परिवार के 5 लोग घायल!
टीम डेस्क:
📞 9425111809
मैहर बुलेटिन! जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-30 पर नरौरा के पास गुरुवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक के बाद एक चार वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक हाईवे पर सबसे पहले बस ने ट्रक को टक्कर मारी। इसके बाद पीछे से आ रही कार भी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से टकरा गई। इसी दौरान अन्य वाहन भी इसकी चपेट में आ गए जिससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के पांच लोगों को चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और संबंधित टीम मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और कुछ समय के लिए जाम जैसी स्थिति बन गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने के बाद यातायात को व्यवस्थित किया गया।
एक के बाद एक टकराए चार वाहन!
प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार हादसे की शुरुआत बस और ट्रक की टक्कर से हुई। इसके बाद पीछे से आ रही कार भी टकरा गई और देखते ही देखते चार वाहन हादसे की चपेट में आ गए।
फिलहाल हादसे के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा दुर्घटना से जुड़े तथ्यों और वाहनों की स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है।
अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837

