Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

नवरात्रि पर 9 दिन सजेगा सांस्कृतिक मंच; 11 से 19 अक्टूबर तक गरबा-भजन और रंगारंग कार्यक्रम!

 नवरात्रि पर 9 दिन सजेगा सांस्कृतिक मंच; 11 से 19 अक्टूबर तक गरबा-भजन और रंगारंग कार्यक्रम!

टीम डेस्क:

📞 9425111809

मैहर बुलेटिन! में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मां शारदा देवी मंदिर प्रबंध समिति की ओर से नौ दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 11 से 19 अक्टूबर तक चलने वाले इन कार्यक्रमों का आयोजन बांधा बैरियर प्रांगण में किया जाएगा। कार्यक्रमों को लेकर एसडीएम की ओर से शेड्यूल जारी कर दिया गया है। नवरात्रि के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में कला संगीत नृत्य गरबा भजन संध्या और विभिन्न प्रतियोगिताओं को शामिल किया गया है। इसके साथ ही धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े कार्यक्रम भी होंगे। आयोजन का उद्देश्य नवरात्रि के धार्मिक माहौल के साथ स्थानीय कला और संस्कृति को मंच प्रदान करना है।
नौ दिनों तक अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए श्रद्धालुओं और शहरवासियों को सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देखने का अवसर मिलेगा। गरबा और भजन संध्या जैसे कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। आयोजन को लेकर मंदिर प्रबंध समिति और प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
नवरात्रि के दौरान मां शारदा देवी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मैहर पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में सांस्कृतिक कार्यक्रम श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक आस्था के साथ मनोरंजन और सांस्कृतिक अनुभव का भी माध्यम बनेंगे।

अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837