Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

सेवा संकल्प अभियान; जिला अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ!

सेवा संकल्प अभियान; जिला अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ!


टीम डेस्क:

📞 9425111809

शहडोल बुलेटिन! जनसेवा और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल शहडोल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जयसिंहनगर विधायक श्रीमती मनीषा सिंह की मौजूदगी में हुआ। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य मित्रों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों और शिविर में पहुंचे लोगों से संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति एवं जरूरतों की जानकारी ली। शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को स्थानीय स्तर पर आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और लोगों को समय पर चिकित्सा सेवाओं से जोड़ना है। अभियान के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ लोगों को आवश्यक परामर्श एवं चिकित्सा सुविधाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। शिविर के शुभारंभ अवसर पर विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना प्रशासन और समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। ग्रामीण एवं जरूरतमंद क्षेत्रों के लोगों को समय पर स्वास्थ्य सुविधा मिले इसके लिए इस तरह के शिविर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने स्वास्थ्य मित्रों एवं स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जनसेवा की भावना के साथ किए गए प्रयासों का सीधा लाभ आम नागरिकों को मिलता है। उन्होंने सभी संबंधित लोगों से इसी भावना के साथ सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।

स्वास्थ्य जागरूकता और परामर्श पर भी जोर!

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस शिविर में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने के साथ ही स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी एवं परामर्श उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य लोगों को समय पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिलाकर बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।

कार्यक्रम में सिल्लू रजक जिला अस्पताल की सिविल सर्जन डॉ. शिल्पी सराफ पूजा सोनी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे। शिविर के सफल आयोजन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित यह पहल आमजन तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने और जनकल्याण की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837