Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

जितिया पर शिवधाम में उमड़ा आस्था का सैलाब; बेटों की लंबी उम्र के लिए सैकड़ों माताओं ने रखा निर्जला व्रत!

जितिया पर शिवधाम में उमड़ा आस्था का सैलाब; बेटों की लंबी उम्र के लिए सैकड़ों माताओं ने रखा निर्जला व्रत!

टीम डेस्क:

📞 9425111809

सिंगरौली बुलेटिन! बैढ़न स्थित शिवधाम मंदिर में शनिवार को जितिया पर्व के अवसर पर सैकड़ों महिलाएं पूजा अर्चना के लिए पहुंचीं। महिलाओं ने अपने पुत्रों की लंबी उम्र अच्छे स्वास्थ्य सुख समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना को लेकर पूरे विधि विधान से पूजा की। जितिया पर्व पर महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा और भगवान शिव सहित अन्य देवी देवताओं की आराधना की। सुबह से ही मंदिर परिसर में महिलाओं की भीड़ नजर आई। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर अपने परिवार और बच्चों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माताएं अपने बच्चों की दीर्घायु और सुख समृद्धि की कामना के लिए यह व्रत रखती हैं।

अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837