सेवा सेतु अभियान में विधायक मनीषा सिंह ने कलेक्ट्रेट के स्टॉलों का किया निरीक्षण; योजनाओं के लाभ की ली जानकारी!
टीम डेस्क:
📞 9425111809
शहडोल बुलेटिन! सेवा सेतु अभियान के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉलों का जयसिंहनगर विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग विभागों के स्टॉल पर पहुंचकर योजनाओं की जानकारी ली और अधिकारियों कर्मचारियों से पात्र हितग्राहियों को मिल रहे लाभ तथा योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति के बारे में चर्चा की। विधायक ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा आमजन के हित में विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए समय-समय पर विशेष अभियान एवं शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से शासन-प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित होता है तथा लोगों की समस्याओं और जरूरतों को समझने का अवसर मिलता है।
पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ!
श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पात्र परिवारों को आवास एवं अन्य सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं छोटे व्यापारियों और रेहड़ी पटरी पर व्यवसाय करने वाले लोगों को स्ट्रीट वेंडर योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने आमजन से अपील की कि सेवा सेतु अभियान के तहत लगाए जा रहे शिविरों में पहुंचकर शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें। पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज एवं प्रक्रिया की जानकारी विभागीय अधिकारियों से प्राप्त करें तथा अपनी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखें।
कई विभागों ने लगाए स्टॉल!
सेवा सेतु अभियान के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में आजीविका मिशन उद्योग विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों के माध्यम से नागरिकों को विभागीय योजनाओं पात्रता आवेदन प्रक्रिया और उपलब्ध सेवाओं की जानकारी दी गई। निरीक्षण के दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती आशा भंडारी सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री आनंद राय सिंहा एलडीएम श्री अमित चौरसिया पार्षद सिल्लू रजक श्री राकेश सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
सेवा सेतु अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के साथ पात्र हितग्राहियों को उनके अधिकार एवं सुविधाओं से जोड़ना है।
अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837
