Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

जमीन गई अब नौकरी और उचित मुआवजे की मांग; सिंगरौली रेलवे लाइन प्रभावितों का अनिश्चितकालीन धरना जारी!

जमीन गई अब नौकरी और उचित मुआवजे की मांग; सिंगरौली रेलवे लाइन प्रभावितों का अनिश्चितकालीन धरना जारी!

टीम डेस्क:

📞 9425111809

सिंगरौली बुलेटिन! ललितपुर-सिंगरौली रेलवे लाइन परियोजना से प्रभावित परिवारों का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। ग्राम झोंखो में आयोजित धरने में बड़ी संख्या में प्रभावित परिवार और आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के सामने आवाज उठाई और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया।
धरने पर बैठे प्रभावित परिवारों का कहना है कि रेलवे लाइन परियोजना के कारण उनकी जमीन और संपत्तियां प्रभावित हो रही हैं। प्रभावितों की प्रमुख मांगों में परियोजना से प्रभावित परिवारों को नौकरी देना और संपत्तियों का दोबारा मूल्यांकन कराना शामिल है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि संपत्तियों के मूल्यांकन और मुआवजे से जुड़े मामलों में उन्हें उचित राहत नहीं मिल रही है। इसी के चलते प्रभावित परिवार लगातार आंदोलन कर रहे हैं।
ग्राम झोंखो में चल रहे धरने के दूसरे दिन भी सैकड़ों प्रभावित परिवार और कार्यकर्ता मौजूद रहे। लोगों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई और प्रशासन से जल्द समाधान निकालने की मांग की। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
प्रभावित परिवारों ने कहा कि वे अपनी जमीन मकान और अन्य संपत्तियों से जुड़े अधिकारों को लेकर पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से प्रभावित परिवारों की समस्याओं का गंभीरता से निराकरण करने की मांग की है।
फिलहाल ललितपुर-सिंगरौली रेलवे लाइन प्रभावितों का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी है। आने वाले दिनों में प्रशासन की ओर से क्या पहल की जाती है इस पर आंदोलनकारियों की नजर बनी हुई है।

अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837