Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

परिषद भाजपा की है वोट मांगने हम जाते हैं; डिंडौरी में विधायक धुर्वे ने अधिकारियों को सुनाई खरी खरी!

परिषद भाजपा की है वोट मांगने हम जाते हैं; डिंडौरी में विधायक धुर्वे ने अधिकारियों को सुनाई खरी खरी!


टीम डेस्क:

📞 9425111809

डिंडौरी बुलेटिन! नगर परिषद कार्यालय में आयोजित सेवा सेतु अभियान के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम और शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने अधिकारियों एवं नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा की। इस दौरान दोनों नेताओं ने जनहित से जुड़े कामों और योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर नाराजगी जताई।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा कि नगर परिषद भाजपा की है और वोट मांगने के लिए कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों को जनता के बीच जाना पड़ता है। उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर तालमेल के साथ जनता की समस्याओं के समाधान पर जोर दिया।
वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने भी अधिकारियों और परिषद के जनप्रतिनिधियों से योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने और स्थानीय समस्याओं पर गंभीरता से काम करने की बात कही।
कार्यक्रम में मौजूद कलेक्टर ने भी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु अभियान के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सभी विभागों और जनप्रतिनिधियों को मिलकर काम करना चाहिए।

अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837