Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

नशीली सिरप के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन; खाली कोरेक्श शीशियों की माला पहनकर जताया विरोध कार्रवाई की मांग!

 नशीली सिरप के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन; खाली कोरेक्श शीशियों की माला पहनकर जताया विरोध कार्रवाई की मांग!

टीम डेस्क:

📞 9425111809

रीवा बुलेटिन जिले में नशीली सिरप की बिक्री और कथित अवैध कारोबार के विरोध में रविवार को शहीद भगत सिंह सेवा समिति ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। समिति के सदस्यों ने कोरेक्श की खाली शीशियों की माला पहनकर नशे के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के जरिए प्रशासन का ध्यान नशीली सिरप की बिक्री और इसके बढ़ते इस्तेमाल की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नशीली सिरप का बढ़ता चलन चिंता का विषय है। उनका कहना है कि नशे की आसानी से उपलब्धता का असर खासकर युवाओं पर पड़ रहा है और इसके कारण कई परिवार भी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। समिति ने नशीली सिरप की बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।

प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग!

सेवा समिति के सदस्यों ने कहा कि नशे के खिलाफ केवल जागरूकता अभियान ही नहीं, बल्कि नशीली दवाओं की अवैध बिक्री पर भी प्रभावी निगरानी और कार्रवाई जरूरी है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि नशीली सिरप की बिक्री के स्रोतों और इसके अवैध कारोबार की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं।

खाली शीशियों की माला पहनकर किया गया यह प्रदर्शन लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। समिति ने कहा कि प्रदर्शन का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखने और समाज में नशामुक्ति को लेकर जागरूकता बढ़ाना है।

समिति ने प्रशासन से नशीली सिरप की बिक्री पर रोक लगाने अवैध कारोबार की निगरानी बढ़ाने और युवाओं को नशे से बचाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837