Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

जन विश्वास अभियान के आवेदनों के निराकरण में लापरवाही पर कार्रवाई; BMO ब्यौहारी को नोटिस के निर्देश!

जन विश्वास अभियान के आवेदनों के निराकरण में लापरवाही पर कार्रवाई; BMO ब्यौहारी को नोटिस के निर्देश!


टीम डेस्क:

📞 9425111809

शहडोल बुलेटिन। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति ने समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों में लंबित प्रकरणों और आवेदनों के निराकरण की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत प्राप्त आवेदनों की भी विस्तार से समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान सामने आया कि ब्यौहारी में आयोजित जन विश्वास शिविर में स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त कुछ आवेदनों का अब तक निराकरण नहीं किया गया है। इस पर सीईओ जिला पंचायत ने नाराजगी व्यक्त करते हुए बीएमओ ब्यौहारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

सीईओ ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत प्राप्त आम नागरिकों के आवेदनों का सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समय पर निराकरण नहीं होने की स्थिति में जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में न्यायालयीन प्रकरणों, भू-अर्जन, कृषि धन-धान्य योजना और सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों से लंबित मामलों की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई कर प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सीईओ ने कहा कि शासन की योजनाओं और जनकल्याणकारी अभियानों का वास्तविक लाभ तभी आम नागरिकों तक पहुंचेगा जब प्राप्त शिकायतों और आवेदनों का समय पर समाधान किया जाए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभाने के निर्देश दिए।

अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837