सावधान : गोरक्षा के नाम पर हिंसा करने वालों को होगी पांच साल की जेल और जुर्माना - ShahdolBulletin

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 27 जून 2019

सावधान : गोरक्षा के नाम पर हिंसा करने वालों को होगी पांच साल की जेल और जुर्माना

सावधान : गोरक्षा के नाम पर हिंसा करने वालों को होगी पांच साल की जेल और जुर्माना



भोपाल बुलेटिन,  मध्य प्रदेश सरकार ने गाय के नाम पर होने वाली हिंसा पर रोक लगाने के लिए गोवंश वध निषेध अधिनियम 2004 में संशोधन को मंजूरी दे दी है.
बुलेटिन की रिपोर्ट के मुताबिक, गो हिंसा निरोधक अधिनियम के तहत यदि कोई शख्स हिंसा के मामले में गिरफ्तार किया जाता है तो उसे छह महीने से लेकर तीन साल की सजा का प्रावधान है. इसके साथ ही उस पर 25,000 से 50,000 रुपये तक जुर्माना भी लगाया जाएगा.
सरकार इस विधेयक को आठ जुलाई से शुरू हो रहे राज्य के विधानसभा सत्र में पेश कर पारित कराना चाहती है. दरअसल, इस अधिनियम को राज्य की पिछली भाजपा सरकार ने मंजूरी दी थी.

मुख्यमंत्री कमलनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई.
मध्य प्रदेश पशुपालन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि अगर इस तरह की हिंसा में भीड़ शामिल है तो सजा को बढ़ाकर कम से कम एक साल और अधिक से अदिक पांच साल किया जाएगा. इस तरह के अपराध बार-बार होने  पर जेल की सजा दोगुनी की जाएगी.
संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों को भी गोहत्या निषेध कानून के तहत दंडित किया जाएगा.
सरकार ने यह कदम सिवनी जिले के डुंडासिवनी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले काछीवाड़ा में हुई घटना के बाद उठाया है.
गौरतलब है कि यहां  22 मई को कथित रूप से गोमांस रखने के आरोप में पांच लोगों ने एक मुस्लिम शख्स और महिला समेत तीन लोगों से मारपीट की थी.
इससे पहले राज्य सरकार ने गायों को लाने और ले जाने संबंधी नियमों को आसान करने का फैसला किया था ताकि किसानों और व्यापारियों को गोरक्षकों के उत्पीड़न का सामन नहीं करना पड़ा, सरकार ने किसानों के बीच गायों की खरीद-बिक्री को मंजूरी देते हुए उन्हें बाजार या हाट से ही इन्हें खरीदने के नियम को हटा दिया है.


(पार्ट#05 मे पढ़िए सारी खुदाई (ऱेत खनन) एक तरफ जोरू का भाई.....? 



-------------------------------------------------------------------
Coming Soon 
SHAHDOL Bulletin 
First Many languages bulletin 

Any about inquiries 
9009908786, 9479516786

Any about Complin 
Phone : 9425111809, 
Whatsaap : 9575511705 

For Advertising 
9575511705

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad