Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

OMG... जिले की इस आदिवासी महिला की शिकायत पर डीएम का चला डंडा धोखाधडी: कियोस्क संचालक गोपाल तिवारी का कारनामा


OMG... जिले की इस आदिवासी महिला की शिकायत पर डीएम का चला डंडा


धोखाधडी: कियोस्क संचालक गोपाल तिवारी का कारनामा

शहडोल बुलेटिन, जिले के जयसिंहनगर तहसील अंतर्गत ग्राम पोड़ी की आदिवासी महिला मुन्नी बाई ने मंगलवार जनसुनवाई के दौरान बताया कि उसने धन्धा करने हेतु  स्व-सहायता समूह के माध्यम से  35 हजार रूपये निकलवाया था, उसने 20 हजार रूपये की राशि सेंन्ट्रल बैंक में जमा किया था। उन्होंने बताया कि सेंन्ट्रल बैंक में जमा राशि वह गाॅव के कियोस्क संचालक के माध्यम से  निकालवाया करती थी परन्तु मेरे खाते से 20 हजार रूपये की राशि मेरे बगैर जानकारी के निकाल लिया गया मेरे द्वारा विरोध करने पर कियोस्क संचालक द्वारा राशि वापस करने हेतु कहा गया बाद में उन्होंने राशि वापस करने से इन्कार कर दिया, परेशान हलकान आदिवासी महिला जिले के लोकप्रिय कलेक्टर ललित दाहिमा के दरबार पहुची, यहा कलेक्टर ने तत्काल आदिवासी महिला की शिकायत पर संबधित कियोस्क संचालक के विरुद्ध जयसिंहनगर एसडीएम को एआईआर करने का आदेश दिया है.

कलेक्टर लालित दाहिमा ने कियोस्क बैंक संचालक गोपाल तिवारी द्वारा आदिवासी महिला मुन्नी बाई के साथ धोखा-धड़ी करने की शिकायत जनसुनवाई कार्यक्रम में मिलने पर कलेक्टर ने कियोस्क बैंक संचालक गोपाल उर्फ विवेकानंद तिवारी, पिता रामबहोर तिवारी निवासी ग्राम पोंडी  थाना- सीधी, तहसील जयसिंहनगर के विरूद्ध पुलिस में एफ.आई.आर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं पीड़ित माहिला की राशि वापस  कराने के निर्देश एस.डी.एम जयसिंहनगर को दिए है।